.

.
.

लालगंज सीट से नीलम पर भाजपा ने चौथी बार जताया भरोसा


वर्ष 2014 की मोदी लहर में पंहुची थी संसद भवन

आजमगढ़: जिले की लालगंज सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है। लालगंज सीट से नीलम सोनकर को भाजपा ने फिर प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने अपने सियासी सफर की शुरूआत वर्ष 2005 में बसपा से की थी। बसपा के टिकट पर उन्होंने पहली बार वर्ष 2006 में आजमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, मगर वे इस चुनाव में हार गई थीं। इसके बाद इन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें पहली बार वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में लालगंज संसदीय सीट से चुनावी जंग में उतारा, मगर नीलम सोनकर चुनाव हार गईं। इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने नीलम पर विश्वास जताया और लालगंज से दोबारा लड़ाया। मोदी लहर में नीलम सोनकर ने नीलम सोनकर ने तीन लाख 24 हजार 16 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। सपा के बेचई सरोज को दो लाख 60 हजार 930 वोट पा कर हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 में जब सपा और बसपा के बीच गठबंधन हो गया, तब भी बीजेपी ने नीलम सोनकर पर भी भरोसा कर टिकट दिया था। मगर सपा-बसपा गठबंधन में वह बुरी तरह से हार गईं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment