.

.

.

.
.

आजमगढ़:समाज में नफरत की राजनीति कर रही भाजपा सरकार : दुर्गा प्रसाद यादव



पीडीए महापंचायत में सरकार के खिलाफ जम कर गरजे सपा के नेतागण

आजमगढ़ : मुबारकपुर नगर के रोडवेज चौराहे के पास राज पैलेस के परिसर में शुक्रवार को पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर पीडीए महापंचायत में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। सपा नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को जनता भलीभांति समझ चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से सभी वर्गों के लोग परेशान हैं।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने आरोप मढ़ा कि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम और नफरत की राजनीति कर रही है। देश में आम जनमानस परेशान हैं। सरकार के लोग सत्ता सुख में मस्त हैं। किसी की नहीं सुनी जा रही है। सपा विधायक नफीस अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव के आह्वान पर यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाए जा रहा है। 2014 से केंद्र सरकार और 2017 से प्रदेश सरकार में पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक और अन्य समाज के दबे कुचले लोगों की अनदेखी कर रही इस सरकार में बुनकर, कारोबारी सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनता ने यह मन बना लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। आरोप मढ़ा कि भाजपा ने जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया। विकास कम ठप है।केवल लोगो को भ्रमित करके विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं। सपा विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मुद्दे पर विफल है। वह किसानों के आंदोलन कुचलने का प्रयास कर रही है। अध्यक्षता शोभनाथ यादव व संचालन पूर्व महाप्रधान विरेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर बहादुर यादव, मोहम्मद ज़ियाउल्लाह अंसारी, शमसुद्दीन अहमद, सुरेश यादव, रामसमुझ विश्वकर्मा, विनोद यादव, जनार्दन यादव, ओम प्रकाश यादव, देवेंद्र यादव ,चन्दन यादव सुबेदार, विजयपाल आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment