.

.
.

आजमगढ़: करण भूषण सिंह उ.प्र. कुश्ती महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए


आजमगढ़ के सुरेश चंद उपाध्याय महासचिव, आनन्द देव उपाध्याय नंदू व विजय शंकर यादव उपाध्यक्ष बने

आजमगढ़: भारतीय कुश्ती संघ को ऊंचाई पर ले जाने वाले व कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे पुत्र व नेशनल शूटर करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ का निर्विरोध अध्यक्ष रविवार को गोंडा में हुए चुनाव में चुना गया। जैसे ही करण सिंह के नाम की घोषणा हुई, सभी पदाधिकारी में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही बैठक में प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी भी निर्विरोध रूप से चुने गए। भारतीय कुश्ती संघ व वाराणसी कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने करण सिंह के नाम का प्रस्ताव जैसे ही रखा, वैसे ही तुरंत करतल ध्वनि के साथ करण भूषण सिंह को निर्विरोध प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का चुनाव सेवानिवृत न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की निगरानी में संपन्न हुआ, चुनाव में आज़मगढ़ निवासी सुरेश चंद उपाध्याय को महासचिव व आनन्द देव उपाध्याय नन्दू और विजय शंकर यादव को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया । उन्होंने कहा कि हम सभी लोग कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह की नेतृत्व में पूरी निष्ठा के साथ कुश्ती को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे, उन्होंने कहा कि हम लोगों का जोर रहेगा की, उत्तर प्रदेश के युवा लड़के कुश्ती के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का कार्य करें, इसके लिए हम लोग मन से प्रयास करेंगे ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment