.

.

.

.
.

आजमगढ़: शादी के दौरान दबंगों ने किया बवाल, पथराव से मची भगदड़


05 नामजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के मुहल्ला जामेतुल वनात नगर में 29 जनवरी को शादी के दौरान बारातियों पर फायरिंग कर महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनके आभूषण लूटने का मामला बताया गया। इस मामले में पिता-पुत्र सहित पांच लोग नामजद हुए हैं, जबकि कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में दबिश जारी है।
जामेतुल बनात नगर निवासी संपूर्णानंद दुबे के घर सोमवार की रात्रि में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव ब्लाक से बरात आई हुई थी। शादी के दौरान बरातियों द्वारा राजीव के दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर लड़की पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाद में पथराव और असलहे से फायरिंग हो गई। संपूर्णानंद दुबे ने मंगलवार को सुबह कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान लगभग 10.30 बजे रात्रि प्रियांसु राय उर्फ चाहत, प्रतीक राय, राजीव राय, प्रज्वल राय अपने अपने हाथ में पिस्टल और धारदार हथियार लेकर शादी के पांडाल में घुस आए। उन्होंने महिलाओं के साथ छेडखानी की। मना करने पर फायरिंग करते हुए महिलाओं के आभूषण छीन लिए। दो लोगों द्वारा गाड़ी का शीशा तोडकर शादी के लिए रखे हुए गहने लूट लिए गए। इसके बाद ये सभी लोग फायरिंग करते हुए अपने घर के अंदर घुस गए। इसके बाद अपनी मकान के छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर पंडाल में बैठे बरातियों पर चलाने लगे। इससे तमाम लोगों को चोट आई। इससे बरात में भगदड़ मच गई। पुलिस ने प्रियांसु राय उर्फ चाहत, प्रतीक राय, राजीव राय, प्रज्वल राय, प्रतिमा राय सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है ना ही जेवर छीने गए हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment