.

.

.

.
.

आजमगढ़: पुलिस लाइन में मण्डलायुक्त ने ली परेड की सलामी, आईजी ने दिलाई शपथ





सराहनीय कार्यो के लिये पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण  किये गए सम्मानित

आजमगढ़: 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन, आजमगढ़ के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के भव्य परेड का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त आजमगढ़ मनीष चौहान द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान-प्रणाम स्वीकार करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज व अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहें । अतिथिगण का स्वागत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस यातायात संजय कुमार व अन्य अधीनस्थ अधिकारी /कर्मचारीगण द्वारा किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा भव्य परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित आठ टोलियों का नेतृत्व प्रथम परेड कमाण्डर शुभम अग्रवाल (स0पु0अ0), द्वितीय परेड कमाण्डर गौरव शर्मा (क्षेत्राधिकारी नगर), तृतीय परेड कमाण्डर एस0आई0ए0पी0 विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इन टोलियों में, नागरिक पुलिस, सीईआर, एईआर, महिला, पीएसी, होमगार्डस, सीटीएस के कर्मियों ने प्रतिभाग किया है। पुलिस विभाग के अन्य दस्ता जैसे वायरलेस, फिल्ड यूनिट, डाग स्क्वायड,मोटर साइकिल स्क्वायड, डायल 112 इनोवा, डायल 112 बोलेरो, इगल मोबाइल मो0 साइकलि, एन्टी रोमियो, सर्विलांस, क्यूआरटी दस्ता/स्वाट टीम (वज्र), कैम्मो फ्लाइज वाहन (आधुनिक दस्ता), फायर सर्विस सहित अन्य दस्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड मे 05 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति सामूहिक डान्स (ज्योति निकेतन स्कूल), देशभक्ति सामूहिक डान्स (राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी), एम देश भक्ति सामूहिक डान्स (रिन्धम डांस एकेडमी), देश भक्ति सामूहिक डांस (अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन), देश भक्ति सामूहिक डांस (सर्वोदय पब्लिक स्कूल) के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, को पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय स्तर से) द्वारा प्रदान किये गये प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यालय स्तर से पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किये गये अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ठ सेवा पदक तथा प्रशंसा चिन्ह कुल 05 पदक कर्मचारीगणों, मु0आ0 विजय कुमार यादव(अहरौला), मु0आ0 ओम प्रकाश सिंह (देवगांव), मु0आ0चा0 अरुण कुमार सिंह (पुलिस लाइन), को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
(अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
मुख्य अतिथि द्वारा उ0नि0 ओ.एन. राय (रेडियो शाखा) को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
(उत्कृष्ट सेवा पदक), मुख्य अतिथि द्वारा उ0नि0 देवेन्द्र नाथ दूबे (चौकी प्रभारी लालगंज) को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान प्रशंसा चिन्ह रजत पदक से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मु0आ0 विजय कुमार यादव (अहरौला), मु0आ0 ओम प्रकाश सिंह (देवगांव), मु0आ0चा0 अरुण कुमार सिंह (पुलिस लाइन), को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधि0/कर्म0गण एवं पुलिस के सहयोगी आम नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, निरीक्षक गोपनीय सहायक सत्य प्रकाश पटेल, प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शशि चन्द्र चौधरी, निरीक्षक अभय राज मिश्र ए0एच0टी0यू0, निरीक्षक विभा पाण्डेय साइबर क्राइम, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मिश्र वाचक पुलिस अधीक्षक पुलिस कार्यालय, उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम, उ0नि0 मोती लाल पटेल थाना जहानागंज, उ0नि0 धर्मवीर भारती स्थानीय अभिसूचना, उ0नि0 ओमकार नाथ राय रेडियों शाखा, उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय थाना बरदह, उ0नि0 विनय सिंह थानाध्यक्ष बिलरियागंज, उ0नि0 बसन्त लाल थानाध्यक्ष गम्भीरपुर, क0आ0 आशीष पाण्डेय पुलिस कार्यालय, क0आ0 मेहताब आलम थाना मुबारकपुर, क0आ0 राकेश कन्नौजिया कैम्प कार्यालय मीडिया सेल, क0आ0 चन्द्रमा मिश्र सर्विलांस सेल, मु0आ0 हेमन्त यादव, आ0 सभाजीत मौर्य साइबर क्राइम, मु0आ0 रविन्द्र दूबे पुलिस लाइन, मु0आ0 प्रमोद तिवारी थाना कप्तानगंज, मु0आ0 भवानी शंकर पुलिस लाइन, मु0आ0 संजय दूबे थाना देवगांव, मु0आ0 संजय सिंह सर्विलांस सेल, मु0आ0 अवधेश यादव स्वाट टीम, आरक्षी सुनिल प्रजापति स्वाट टीम, आरक्षी राकेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस लाइन, आ0 मयंक शुक्ला, आरक्षी विवेक रंजन, आरक्षी चालक राधेश्याम प्रसाद परिक्षेत्रीय कार्यालय, आ0 फायरमैन नीरज दूबे फायर सर्विस, म0आ0 अंशिका श्रीवास्तव थाना कप्तानगंज, ओ0पी0 दिनेश यादव सर्विलांस सेल, चौकीदार ओम प्रकाश यादव थाना कोतवाली, पुजारी श्रीराम नरायन दूबे पुलिस लाइन, इलेक्ट्रिशियन ओम प्रकाश पुलिस लाइन, करपेन्टर इकरार पुलिस लाइन, ओ0पी0 एखलाख अहमद पुलिस लाइन, ओ0पी0 कुष्णा नंन्द गौड परिक्षेत्रीय कार्यालय को सम्मानित किया गया। जनपद में पुलिस की सहायता करने वाले आम नागरिकों में मनीष चौरसिया पुत्र स्व रामचन्द्र चौरसिया सरायमीर, सुनिल यादव पुत्र राम प्रकाश यादव पवई, रिषभ राजभर पुत्र राजेश राजभर तरवां, अमित कुमार पुत्र रामाश्रय दीदारगंज, सोनू यादव पुत्र चन्द्रहास यादव रानी की सराय को सम्मानित किया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment