.

.
.

आजमगढ़: आमने सामने भिड़े दो ऑटो रिक्शा,01 की मौत,03 घायल


निजामाबाद थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुआ हादसा,घायलों में सभी पीआरडी जवान

आजमगढ़: जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की मस्जिद के पास बुधवार की देर शाम को दो टेंपो में आमने-समाने टक्कर हो गयी। जिससे इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन पीआरडी के जवान घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव निवासी अरशद मोईन (41) टेंपो चलाता था। उसने दो माह से आटो चलाना छोड़ दिया था। बुधवार की शाम को घर से सरायमीर के संजरपुर बाजार गया था। वह देर शाम को बाजार से टेंपो में बैठ कर घर लौट रहा था। निजामाबाद थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के मस्जिद के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरी टेंपो में टक्कर हो गयी। जिससे टेंपो में बैठे अरशद मोईन के अलावा पीआरडी के जवान अशोक पांडेय, महेंद्र यादव व रामजतन यादव घायल हो गए। सभी को फूलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अरशद मोईन की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पीआरडी के जवान अशोक पांडेय का उपचार चल रहा है। अन्य दो को हल्की चोटे आई थी, जिसे डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। मृत अरशद मोईन के तीन पुत्री व दो पुत्र हं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment