जहानागंज थाना क्षेत्र की घटना, खेत में पानी भरते समय हुआ हादसा
आजमगढ़:जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर एकौना गांव में करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर ऐकौना गांव के विजेन्द्र त्रिपाठी उम्र 25 वर्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी सोमवार की रात साढ़े सात बजे गेहूं खेत में बुआई के लिए पानी भरते समय करेंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर पीजीआई चक्रपानपुर ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि मृतक विजेंद्र त्रिपाठी अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहते था। पिता देवी प्रसाद त्रिपाठी लखनऊ में ही कर्मकांड ब्राह्मण थे। विजेंद्र अपनी माता माधुरी देवी के साथ घर पर गेहूं की बुआई करने के लिए आया हुआ था। मृतक विजेंद्र चार भाई में तीसरे नम्बर पर था। वह लखनऊ से डी फार्मा किया था। डेढ़ साल पहले इनके बड़े भाई शिवेंद्र त्रिपाठी का भी मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।
Blogger Comment
Facebook Comment