.

.

.

.
.

आजमगढ: अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक,02 की मौत,02 घायल


फाइल फोटो -अर्जुन मौर्य व मनीष यादव

पटवध सरैया के पास हुई घटना, सभी एक ही बाइक पर सवार हो मेला देखने निकले थे

आजमगढ़: घर से मेला देखने निकले बाइक पर सवार चार लोगों को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में चारो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो अन्य घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ये चारो एक ही मोटर सायकिल से मेला देखने के लिए निकले थे। अर्जुन मौर्य उम्र 20 वर्ष और मनीष यादव 22 वर्ष निवासी रौनापार कस्बा दोनों घनिष्ठ मित्र थे। अर्जुन मौर्या बीज की दुकान चलाता था और मनीष माहुल निवासी एक व्यक्ति का ट्रक चलाता था। शनिवार को ट्रक चालक मनीष छुट्टी लेकर घर आ आया और शाम को मनीष और अर्जुन शहर में मेला देखने के लिए निकले। साथ में अर्जुन का आठ वर्षीय भतीजा हर्ष मौर्य एवं एक अन्य मित्र 20 वर्षीय आदित्य दुबे ने भी चलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर शहर के लिए चल दिए। रात करीब 8 बजे बाइक सवार सभी पटवध सरैया के पास पहुंचे कि तभी शहर से बिलरियागंज की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक राघवेंद्र सिंह ने अर्जुन मौर्या और मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हर्ष मौर्य एवं आदित्य दुबे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इन दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment