.

.
.

आजमगढ़: कांग्रेस जेल के डर से टूटने और झुकने वाली नहीं है - अजय राय



जेल में बंद जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह से मिलने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

आजमगढ़: इटौरा स्थित जिला कारागार में बंद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह से मिलने शुक्रवार को दिन में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जेल में बंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मिलने के बाद बाहर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार द्वारा कांग्रेस के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिस मुकदमे में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह को जेल भेजा गया है उसी मुकदमे में डेढ़ सौ अज्ञात लोग हैं। आज तक एक भी अज्ञात का नाम प्रकाश में पुलिस नहीं ले आ पाई। लेकिन कांग्रेस का नेता होने के चलते इनको जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, व्यापारी सभी समाज की आवाज है। बिलरियागंज में इसी तरह से एक आंदोलन में पार्टी नेता प्रियंका गांधी वहां पहुंचकर स्टैंड ली थीं। वहां लोगों को दबाया जा रहा था। कांग्रेस जेल के डर से टूटने और झुकने वाली नहीं है। एक पैर जेल में रहता है एक पैर संघर्ष के लिए खड़ा रहता है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment