.

.
.

आजमगढ़: जिला पंचायत सदस्य की भगतपुर सीट पर चंद्रप्रकाश व सुरहन पर रंजना का कब्जा


पल्हना के कबूतरा से राजेदई व तरवां के ऊंचहुआ से राबिया बनी प्रधान

नूरसबा, सौव्वाद अहमद व रीना राय निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित

आजमगगढ़: जिले के चार विकास खंडों में जिला पंचायत सदस्य के दो और ग्राम प्रधान पद के दो सहित चार पदों के लिए हुए पंचायत उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। जिला पंचायत सदस्य के दो पदों पर चंद्र प्रकाश दूबे व रंजना और ग्राम प्रधान के दो पदाें पर राजदेई और राबिया को जीत मिली। चार पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पदों पर मात्र एक-एक प्रत्याशी होने के कारण ब्लाक सठियांव की ग्रामसभा इब्राहिमपुर के वार्ड-तीन से नूरसबा, ब्लाक हरैया की ग्रामसभा अराजी देवारा करखिया के वार्ड-41 से सौव्वाद अहमद और ग्रामसभा रामगढ़ बछवलखुर्द के वार्ड-87 से रीना राय पहले की निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया।
विकास खंड बिलरियागंज के भगतपुर वार्ड-10 से चंद्र प्रकाश दूबे (2862 मत) ने अपने प्रतिद्वंद्वी रविंद्र प्रताप सिंह (2862 मत) को 180 मतों से पराजित किया गया। इस सीट के लिए कुल 5723 मत पड़े थे, जिसमें 169 मत अवैध रहे। जिला पंचायत सदस्य पद की दूसरी सीट मार्टीनगंज ब्लाक के सुरहन वार्ड-58 सीट पर कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें रंजना (3152 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उर्मिला (2633 मत) को 519 मतों के अंतर से हराया। जिला पंचायत सदस्य पद पर जीते दोनों प्रत्याशियों को कलेक्ट्रट भवन में मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने प्रमाण पत्र दिया। जबकि जिला पंचायत सदस्य के अन्य छह प्रत्याशी दुलारी देवी को 456 मत, नीलम को 2361, रेनू को 2525, शशिकला को 1012, सहासिनी को मात्र 56 और हीरावती को 474 मत मिले। यहां 374 मत अवैध रहे। ग्राम प्रधान के दाे रिक्त पदों में विकास खंड पल्हना की ग्राम पंचायत कबूतरा से राजेदई (600 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूनम (506 मत) को 94 मतों से हराकर चुनाव जीत लिया। रिटर्निंग अफसर जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी चेतन सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। इस सीट पर आर्या को 105 और सुषमा को 94 मत मिले। यहां 27 मत अवैध रहे। उधर, विकास खंड तरवां की ग्राम पंचायत ऊंचहुओं से प्रधान पद पर कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें राबिया (933 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊषा (925 मत) को कड़े मुकाबले में मात्र आठ मताेें से हराया। रिटर्निंग अफसर जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने विजयी प्रधान को प्रमाण पत्र दिया। अन्य प्रत्याशियों में प्रेमशीला को 475 मत और रेखा काे 104 मत मिले। यहां कुल 2509 मत पड़े थे, जिसमेें 72 मत अवैध रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment