.

.
.

आजमगढ़: भाजपा हमारी लोकप्रियता से भयभीत हैं - स्वामी प्रसाद मौर्य


मंदिरों में बौद्ध मठ खोजना शुरू करना पड़े तो भाजपा मुसीबत में आ जाएगी

भाजपा द्वारा धर्म के नाम पर फैलाया जा रहा है उन्माद - सपा महासचिव

आजमगढ़: जिले के दौरे पर पहुंचे सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जिले के नेहरू हॉल में आयोजित सामाजिक न्याय कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग हमारी लोकप्रियता से भयभीत हैं। यही कारण है कि लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सपा महासचिव का कहना है कि हम लोग भाजपा को भगाने के प्रयास में लगे हुए हैं। एक दिन पूर्व जिले के दौरे पर आए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बयान की सपा समाप्तवादी पार्टी का जवाब देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि केशव मौर्या के लिए यह बोलना जरूरी है। नहीं तो उनकी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। वह नहीं उनकी मजबूरी बोल रही है। आजमगढ़ की दोनों लोकसभा भाजपा के जीतने के सवाल पर कहा कि अंधे के हाथ बटेर एक बार लग गया। इस बार चुनाव भाजपा लड़ेगी तो उसे अपनी हैसियत का अंदाजा लग जाएगा।
आज सामाजिक न्याय के माध्यम से देशवासियों से अपील सामाजिक सदभाव बना रहे है। हिंदू मुस्लिम की बात आगे बढ़ती रहे। भाजपा साजिश के तहत पूरे देश को हिंदू मुस्लिम के दंगे में झोंकना चाहती है। भाजपा की साजिश के दंगे का दुष्परिणाम दिख रहा है। 90 दिन से मणिपुर जल रहा है। जहां जहां भाजपा सरकार है वहां दंगे हो रहे हैं। भाजपा की इस साजिश से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा की किसी साजिश का शिकार न हो।
सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का कहना है कि आज धर्म के नाम पर जो उन्माद पैदा कर रहे हैं। वोट हथियाने की कोशिश, जब जब चुनाव आता है भाजपा के लोग मस्जिद में मंदिर खोजना शुरू कर देते हैं। ऐसे में हम भाजपा को बता देना चाहते हैं कि कहीं ऐसा न हो कि आने वाले समय में मंदिरों में बौद्ध मठ खोजना शुरू करना पड़े तो भाजपा के लिए मुसीबत हो जाएगी। वहीं ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजभर जैसे लोग समाज का सौदा कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में उनका समाज उन्हें सबक सिखाएगा। राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने पर स्वागत किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment