.

.
.

आजमगढ़: पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव


थानाध्यक्ष के नाम लिखा सुसाइड नोट मौके से बरामद

आजमगढ़: आर्थिक तंगी और कर्ज से तंग आकर एक वृद्ध ने घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह शौच करने के लिए लोगों ने जब देखा तो परिजनों को सूचना दिया। मौके पर थानाध्यक्ष के नाम लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी।
रामअनुज उम्र 65 वर्ष निवासी चककोट (खानकाह) बीती रात भोजनोपरान्त अपने घर में सो गये। आज सुबह घर से 100 मीटर दूरी स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ उनका शव पाया गया। शौच के लिए गये ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर ही थानाध्यक्ष के नाम लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें मृतक ने लिखा था कि - मैं कर्ज से काफी परेशान था, मेरी मौत के लिए मेरे परिवार का कोई सदस्य दोषी नहीं है। मेरे घर पर मेरी पत्नी व बेटी मौजूद हैं। मेरे शव को बिना पोस्टमार्टम करवाये ही परिजनों को सौंप दिया जाय।
बता दें कि रामअनुज सरायमीर के एक सैनिक कान्वेंट स्कूल में अध्यापन का कार्य करते थे। उनकी चार लड़कियां और एक लड़का है। लड़का रोजी रोटी के लिए दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मौके पर पंहुचे उपनिरीक्षक अशोक पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों द्वारा शव को पंचनामा बनाकर मांग किये जाने पर पुलिस द्वारा परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया गया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत होने के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment