.

.
.

आजमगढ़ : युवती समेत दो का फंदे से लटकता मिला शव


शहर कोतवाली के अतलस पोखरा व कंधरापुर के जोलहापुर गांव की घटना

आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के अतलस पोखरा स्थित देसी शराब ठेके के बगल में भाई से विवाद होने पर 20 वर्षीय खुशबू ने बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, कंधरापुर के जोलहापुर निवासी 55 वर्षीय सलगू राम घर ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। खुशबू के माता-पिता की बीमारी के चलते कुछ समय पूर्व ही निधन हो चुका है। तब से खुशबू अपने भाई अरमान और बहन ज्योति के साथ घर पर रहती थी। भाई और खुशबू के बीच प्राय: विवाद होता रहता था। सुबह भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद भाई बाजार चला गया। नाराज खुशबू ने अपने को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद भाई बाजार से लौट कर दरवाजा खुलवाने लगा। उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परेशान हो गया। खिड़की से देखा तो खुशबू दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही थी। वह चीखने व चिल्लाने लगा। आसपास के लाेग तत्काल मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बदरका चौकी इंचार्ज रविंद्र पांडेय शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। मौत से उसकी बहन ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले सलगू राम पेंटर का काम कर परिवार की जीविका चलाते थे। दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण एक वर्ष से उनका इलाज चल रहा था। दोपहर में परिवार के सदस्य काम पर चले गए थे। वह घर पर अकेले ही थे। पत्नी प्रेम शिला धान की निराई कर घर लौटी तो देखा कि उसका शव रस्सी के सहारे चुल्ले से लटक रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से शव को उतारा गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।। इनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment