.

.

.

.
.

आजमगढ़: पूर्व प्रधान की हत्या का पर्दाफाश, मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत दो गिरफ्तार


कथित पत्नी ने जमीन/मकान ब्रिकी के पैसे मांगने पर कराई हत्या

पुलिस की गोली से घायल बदमाश हीरालाल यादव हिस्ट्रीशीटर  है

आजमगढ़: कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिली पूर्व प्रधान की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। उसकी हत्या करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है इस दौरान एक बदमाश को गोली भी लगी है।
दिनांक 24.07.2023 की प्रात: थाना कप्तानगंज में ग्राम पासीपुर से ग्राम गोपालगंज जाने वाली नहर के किनारे रोड की पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव खून से लथपथ बरामद किया गया था। जिसके शरीर पर केवल अंडरवियर पाया गया था। बरामद शव की शिनाख्त नही हो पा रही थी।
शिनाख्त के क्रम में शव की तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया था जिससे परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई। मृतक के पुत्र अंगद यादव द्वारा शव को अपने पिता इन्द्रजीत यादव पुत्र सोचन यादव निवासी परवेजाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के रूप में की गयी। उक्त शव थाना निजामाबाद के ग्राम परवेजाबाद के पूर्व प्रधान व थाना निजामाबाद के एच0एस0 इन्द्रजीत यादव पुत्र सोचन यादव निवासी परवेजाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ का है। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक इंद्रजीत यादव पूर्व ग्राम प्रधान थे। दिनांक 23.07.2024 को इंद्रजीत यादव मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। शव की पहचान होने के उपरान्त दिनांक 26.07.2023 उक्त शव का पोस्टमार्टम व दाह संस्कार हेतु मृतक के परिजनो को सुपुर्द किया गया था। मृतक के लड़के अंगद यादव द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरे पिता इन्द्रजीत यादव की हत्या हनोज यादव पुत्र फिरतू यादव निवासी जमीन बारी थाना निजामाबाद, हीरालाल यादव पुत्र स्व0 लौटू यादव निवासी छितौना थाना अहरौला और कमला देवी पुत्री फिरतू यादव निवासी जमीन बारी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर की गयी है।
मृतक के लड़के अंगद यादव की तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु.अ.सं. 196/2023 धारा 302/201/120B भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष कप्तानगंज विजय प्रकाश मौर्य द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक 28.07.2023 को थानाध्यक्ष कप्तानगंज विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह को क्षेत्र में मौजूदगी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल दोनो अभियुक्त गोपालगंज तिराहे से मठगोविन्द की तरफ आ रहे है और कही भागने के फिराक में है।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय हमराह द्वारा पासीपुर पुलिया से होते हुये गोपालगंज की तरफ नहर पटरी पर पहुंचे कि एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर मोटरसाइकिल सवार पीछे की तरफ भागना चाहा कि मोटरसाइकिल सवार के पीछे से भी पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया। अचानक घेराबन्दी देखकर मोटरसाइकिल सवार गिर गये और रोड़ के किनारे झाड़ी में छुप गये। अभियुक्तों से आत्मसमर्पण के लिए निर्देशित करने पर झाड़ी की आड़ से एक अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त को गोली लगी जिससे वह झाड़ी के बाहर आकर गिर गया तथा दूसरा अभियुक्त झाड़ी से निकल कर खेत की तरफ भागने लगा। जिसपर उ0नि जितेन्द्र सिंह मय फोर्स द्वारा अभियुक्त को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। मौके पर घायल व्यक्ति की जांच की गयी तो दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होना पाया गया।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम हीरालाल यादव पुत्र स्व0 लौटू यादव निवासी छितौना थाना अहरौला आजमगढ़ व दूसरे अभियुक्त का नाम हनोज पुत्र फिरतू यादव निवासी जमीन बारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया गया। अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 04.20 बजे नहर पटरी के पास ग्राम सुजानपुर से गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त हीरालाल यादव को पुलिस टीम की मदद से ईलाज हेतु CHC रानीपुर रवाना किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त हनोज यादव उपरोक्त ने बताया कि मृतक इन्द्रजीत यादव (पूर्व प्रधान) पुत्र स्व0 सोचन यादव निवासी परवेजाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ़ मेरी बहन कमला देवी को करीब 20-25 वर्ष पूर्व से तथाकथित पत्नी बना कर रखा था। बहन कमला देवी को आजमगढ़ में जुनैदगंज चौराहे के पास जमीन/मकान खरीद कर दिया था।
मृतक इन्द्रजीत यादव का अपनी पत्नी के साथ-साथ मेरी बहन के पास भी आना जाना था। कुछ समय से मेरी बहन को प्रताड़ित कर रहा था। मेरी बहन कमला देवी ने मृतक इन्द्रजीत यादव से पीछा छुड़ाने के लिये दिनांक 03.07.2023 चोरी से जमीन/मकान को बेच दी थी। मृतक इन्द्रजीत यादव द्वारा ब्रिकी का पैसा मांगा जा रहा था। पैसा न देना पड़े इसलिये मेरी बहन के कहने पर मै और मेरे रिश्तेदार हीरालाल यादव मिलकर हीरालाल यादव के घर पर सोते समय कुदाल व कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिये। बचने के लिये मृतक इन्द्रजीत यादव के लाश को मै तथा हीरालाल यादव व उनका लड़का अमित यादव , हीरालाल यादव के ट्रैक्टर टाली से लाद कर गोपालगंज से पासीपुर जाने वाली नहर के पटरी पर फेक दिये। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक कट्टा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
दो खोखा कारतूस .315 बोर, एक मोटर साइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट, हत्या में प्रयुक्त एक कुदाल और एक कुल्हाड़ी व एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment