.

.
.

आजमगढ़: ध्वस्त विद्युत आपूर्ति व अस्पताल के भ्रष्टाचार पर भी बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - अशोक यादव


2024 में जनता इनको दिल्ली की सत्ता से बाहर करने जा रही है- प्रदेश प्रवक्ता, सपा

आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी द्वारा आज आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की हार का और सुशासन का दावा करने पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आजमगढ़ आए थे तो यहां की ध्वस्त हो चुकी विद्युत व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों में व्याप्त भ्रष्टचार और मरीजों से वसूली, जिला अस्पताल में उनकी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष द्वारा दलाली और मारपीट करने को लेकर हिंदू जागरण मंच के आरोप पर भी कुछ सफाई दे जाते।
पूरा प्रदेश जानता है कि योगी सरकार में जाति विशेष के माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, कानून व्यवस्था का आलम यह है कि यूपी पुलिस चांदी लूट रही है, आईपीएस अधिकारी व्हाट्सएप कॉल से वसूली कर रहा है।
कर्नाटक की जनता भाजपा के नाटक को समझ कर इसे सत्ता से बाहर कर दिया, इसी तरह 2024 में देश की जनता इनको दिल्ली की सत्ता से बाहर करने जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment