.

.
.

आजमगढ़ : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत


रिश्तेदारी से लौटते समय मंदुरी एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। दोनों अपने परिवार की बिटिया की विदाई करा कर वापस लौट रहे थे। लड़की व अन्य लोग चार पहिया वाहन में सवार थे। अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली एक लड़की की शादी कंधरापुर थाना क्षेत्र के दूधनारा गांव में हुई थी। लड़की के मायके से शनिवार को परिजन व रिश्तेदार विदाई कराने के लिए आए थे। इसमें अंबेडकर नगर जिले के इमादपुर निवासी चंद्र विजय (40) व सुनील (36) निवासी समडीह भी शामिल थे। चार बजे के आसपास लड़की की विदाई होने पर लड़की और परिवार के अन्य लोग कार में सवार हो गए। चंद्र विजय व सुनील बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइक से घर वापसी के लिए लिए निकले थे। अभी दोनों मंदुरी एयरपोर्ट के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
ईश्वरपुर गांव निवासी दुईजी देवी (50) पत्नी स्व. बलराम शनिवार को दिन में घर के सामने ही किसी काम के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान चेकपोस्ट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुईजी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment