.

.

.

.
.

आजमगढ़: डबल इंजन के साथ तीसरा इंजन जुड़े तो कई गुना विकास होगा - मुख्यमंत्री



पहले की सरकार ने युवाओं को कलम की बजाय हाथों में तमंचे थमाए

अब पूर्व मुख्यमंत्री नहीं पहचान पाएंगे आजमगढ़ को - योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़ : शहर के एसकेपी इंटर कॉलेज में जनसभा स्थल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत बाबा भंवरनाथ, दत्तात्रेय, चंद्रमा, दुर्वासा जैसे ऋषियों, मुनियों, क्रांतिकारियों, साहित्यकारों के नाम ले कर किया । हरिहरपुर में संगीत का वरदान मिला। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन कर हृदय से अभिवादन किया। सीएम ने कहा कि आजमगढ़ दुनिया के अंदर अपने तेज, ओज, लेखनी के लिए जाना जाता था, वीर कुंवर सिंह के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई। यह आजमगढ़ इसी लिए जाना जाता था और अब इसकी तस्वीर बदली है। बिना भेदभाव के योजना का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन 2017 से यह जनपद विपरीत दिशा में गया। जिनके हाथ सत्ता आई उन्होंने यहां का दोहन किया। सत्ता में आए लोगों ने तमंचे पकड़ाने का काम किया। पहचान का संकट हो गया। बाहर जाने पर होटल में कमरा नहीं मिलता था। लेकिन अब उससे मुक्त हो कर आजमगढ़ आज पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ चुका है। अब लखनऊ ढाई से 3 घण्टे में पहुंचते है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का जल्द उद्घाटन होगा। गृह मंत्री के साथ कुछ दिन पहले आकर हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास किया है। यह इसलिए हो रहा है कि जिले को वही पुराना गौरव मिले। सीएम ने भारत की तस्वीर भी बदलने को लेकर कहा कि 9 वर्ष के पहले की भारत की जो छवि थी वह बदली है। मोदी जी के नेतृत्व में अब विश्व में अलग ही पहचान बनी है। पूरा विश्व किसी भी समस्या के समाधान के लिए भारत की तरफ देखता है। हाल ही में सूडान में दो जनरलों के बीच छिड़े युद्ध में फंसे भारत के लोग सुरक्षित वापस लाए गए। यूपी के 431 लोग सुरक्षित वापस आए हैं। सरकार की नियत साफ होनी चाहिए। देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करोड़ों की तमाम योजनाओं से जोड़ा गया है। करोड़ों लोगों का जनधन बैंक खाता खोला गया। 50 करोड़ को आयुष्मान कार्ड, 80 करोड़ को फ्री राशन बिना भेदभाव दिया। हम तुष्टिकरण नहीं करते हैं। 2 करोड़ युवाओं को टेबलेट दिया। आज यूपी में 35 लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है। जिससे प्रदेश में एक करोड़ को रोजगार मिलेगा। आज शहर में शोहदों का आतंक नहीं सेफ सिटी की पहचान बनी। मोदी जी के नेतृत्व में नए विजन से काम किया। पहले पर्व से पहले दंगे होते होते थे। अब दीपोत्सव के साथ ही तमाम उत्सव होता है। भगवान इंद्र की कृपा बरस रही है। यहां जैसे लग रहा है शिमला मंसूरी का मौसम हो गया है वरना मई के मौसम में भीषण गर्मी में लोग 45 डिग्री सेल्सियस में पसीना पोछते नजर आते। ईश्वर साथ दे रहा है। प्रदेश में जो कुछ भी परिवर्तन है वह डबल इंजन सरकार के कारण हैं। बेहतरीन सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी है। पांच वर्ष पूर्व आने वाले लोग अब आजमगढ़ आयेंगे तब वह पहचान नहीं पाएंगे। पूर्व सीएम पर तंज कसे हुए कहा कि अब वह आजमगढ़ को पहचान नहीं पाएंगे। फिर मुख्यमंत्री ने नगर चुनाव की तरफ इशारा कर कहा कि डबल इंजन के साथ तीसरा इंजन जुड़े तो कई गुना विकास होता है। पैसे की कोई कमी नहीं है बस उसका सही उपयोग हो। कहा कि नगर क्षेत्र में तीन लाख से कम की आय पर ढाई लाख देकर मकान बनवा रहे, फ्री में होली में दिवाली में सिलेंडर दे रहे। इसी प्रकार हर नगर निकाय में ऐसा बोर्ड बने जो विकास कार्य करें। हर घर पर बिजली के साथ शुद्ध पेयजल देंगे। शुद्ध पानी से आधी से ज्यादा बीमारी का समाधान करना चाहते है। पार्क का सुंदरीकरण हो। नगर स्वच्छ सुंदर हो। यही सभी चाहते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों का नाम लेकर एक-एक कर मंच पर बुलाया और इनको वोट कर भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का आवाहन किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment