.

.

.

.
.

आजमगढ़: कांग्रेसियों ने 69वीं पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया नमन


पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखा - रमेश राजभर

आजमगढ़ 27 मई 2023 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आधुनिक भारत के शिल्पी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 69वीं पुण्यतिथि पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर की अध्यक्षता में मनायी गयी कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया नमन किया तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुयी।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू कई बार जेल गये। आजादी के बाद उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखा। पंडित नेहरू एक अच्छे नेता वक्ता ही नहीं एक अच्छे लेखक भी थे। पंडित नेहरू अन्तर्राष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने शोषितों,पीड़ितो,वंचितों के उत्थान के लिये अनेक कार्य किये जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चल कर सशक्त भारत के निर्माण के लिये निरंतर कार्य कर रही है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में कई बार जेल यातनायें झेली और देश को स्वतंत्र कराया। पंडित नेहरू राष्ट्र निर्माता थे। गुट निर्पेक्ष आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। पंडित नेहरू के विचार आज भी प्रासंगिक है। देश के निर्माण में उनके द्वारा किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने पंडित नेहरू को याद करते हुये कहा पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। स्वतंत्रता के बाद देश के समक्ष उत्पन्न सभी चुनौतियों का उन्होंने डटकर सामना किया। औद्योगिक विकास के रास्ते खोले भारत में उन्होंने विज्ञान और तकनीक के ऐसे रास्ते खोले जो संचार क्रांति का आधार बना। पंचशील के सिद्धांत पर चलकर उन्होंने विश्व में शांति की अलख जगाया। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही समृद्ध भारत निर्माण का संभव है।
इस मौके पर बेलाल अहमद, मनोज कुमार सिंह, ओंकार पाण्डेय, मुन्नू यादव, जगदम्बिका चतुर्वेदी, संदीप कपूर, नदीम खान बरकतुल्लाह बेग, अशोक सिंह, मो० आमिर, सुधाकर पाठक, सूरज गुप्ता, तैयब अंसारी, मो० शमी उज्जमा, शंभू शास्त्री, काजी अकीलूर्हमान, प्रबोध कुमार यादव, मो० अजमल आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment