.

.

.

.
.

आजमगढ़: शीर्ष नेतृत्व ने जिले को दी है बड़ी सौगात - सहजानंद राय


गोरखपुर क्षेत्र कमल से सुशोभित हो यही मेरा संकल्प है - नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोरखपुर प्रांत का क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय को बनाने के बाद वह पहली बार आजमगढ़ पहुंचे, जहां उनका भाजपा पदाधिकारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। जिले के शहर में नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष ने सिविल लाइंस स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका पूरी निष्ठा से पालन करूंगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आजमगढ़ जिले को शीर्ष नेतृत्व ने इतनी बड़ी सौगात दी है जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और स्वाभिमान पर खरा उतर सकूं, इसके साथ ही पार्टी नेतृत्व ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उस पर भी खरा उतर सकूं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत 13 लोकसभा और 62 विधानसभा सीटें आती हैं, यह क्षेत्र कमल के रूप में आने वाले समय में सुशोभित हो यह मेरा संकल्प है। कहा कि भाजपा से जुड़े और मानने वाले लोगों के मान सम्मान सुरक्षा कर सकूं, इसके लिए दिन रात मेहनत करूंगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब विपक्ष के साथ राष्ट्र विरोधी ताकतें जुड़ती हैं। हम जिस विचारधारा पर काम करते हैं, तब उस विचारधारा को जनता और राष्ट्र का समर्थन मिलता है। प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत श्रेष्ठ राष्ट्र बने, भाजपा का हर कार्यकर्ता उस संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। निकाय चुनाव में जनता विकास पर वोट देगी, सरकार गुंडे माफियाओं को हटाने के लिए संकल्पित है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment