.

.

.

.
.

आजमगढ़: प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महिलाएं असुरक्षित है -रीबू श्रीवास्तव


समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का सपा नेत्रियों ने किया जोरदार स्वागत

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी महिला सभा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबिता चौहान के नेतृत्व में समीक्षा बैठक सपा कार्यालय पर शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व मंत्री व सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का माल्यार्पण पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक की अध्यक्षता मनभावती सिंह व संचालन श्रीमती सिंगारी गौतम ने किया।
अपने स्वागत से अभिभूत सपा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाओं की समस्याओं को लेकर केवल सपा ही मुखर रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महिलाएं असुरक्षित है, योगी जी का एंटी रोमियो स्क्वायड मौज में है। जनता को तीन दिन से बिजली नहीं मिल रही है, कर्मचारी त्रस्त है, भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। साढे तीन सौ रूपए की रसोई गैस के लिए प्रदर्शन करने वाली भाजपा के राज में सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा है। जिससे महिलाओं को अपना घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं उसका आमजनता से कोई लेना-देना नही हैं ऐसे में सपा की महिलाएं कमर कस लें और सपा के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाए ताकि आगामी चुनाव में जनता विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में यह भी कहाकि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही संगठन में स्थान मिलेगा।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबिता चौहान ने कहाकि सपा ही जमीन से लेकर सदन तक पिछड़ों, दलितों सहित पीड़ितों की आवाज को उठाने का काम करती है। योगी सरकार की नाकामियों को लोगों को बताए और उन्हें सपा की नीतियों से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकें।
इस मौके पर द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, आशा राजभर, आशा सोनकर, शशिकला सिंह, परवीन, मीनू भारती मौजूद रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment