.

.

.

.
.

आजमगढ़: नारी शक्ति सम्मान व होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन



कई जनपदों से आई नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया

बेटियों के सशक्तिकरण की पहली जिम्मेदारी मां की है - डा. अंगिरा भारद्वाज

आजमगढ़: नारी शक्ति संस्थान एवम होटल ग्रैंड एस आर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व रंगोत्सव के मौके पर नारी शक्ति सम्मान समारोह व होली मिलन समारोह-2023 का आयोजन रविवार को रैदोपुर स्थित होटल ग्रैंड एस आर के सभागार में किया गया। समारोह में पहुंची मुख्य अतिथि डा. अंगिरा भारद्वाज एवं विशिष्ठ अतिथि डा. रजनी मनीष त्रिपाठी,एम डी होटल ग्रैंड एस आर प्रियंका राय का स्वागत संस्थान की संरक्षक मंडल व सचिव डा पूनम तिवारी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप-प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया,इसके बाद कलाकारों द्वारा नृत्य के माध्यम से दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात अध्यक्ष विदुषी अष्ठाना द्वारा संस्था के उद्देध्य पर प्रकाश डाला गया एवम कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नेहा दुबे द्वारा आई हुई समस्त नारी शक्तियों का स्वागत किया गया,इसके बाद पूर्वांचल के कई जनपदों से आई नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा अंगिरा भारद्वाज ने बेटा हो या बेटी, अगर मां बराबरी से समान परवरिश करेगी तभी वे बेटी कभी किसी की दोयम दर्जे की बात बर्दाश्त नही करेगी, सशक्तिकरण की पहली जिम्मेदारी मां की है। नारी की अलग जगह है, इसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता है न महिलाओं की जगह पुरूष ले सकता है न पुरूष की जगह महिलाए ही ले सकती है। महिलाएं अनुशासित रहकर अपने 16 श्रृंगार में सबसे पहले आत्मविश्वास का श्रृंगार शामिल करें। नजरिया सही हो तो दुनिया में कुछ भी गलत नहीं है। बेटी को स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मविश्वास के बारे में बताए इसके बाद उसकी नजर कभी मेकअप पर नहीं जाएगी। उन्होंने कहाकि धर्नाजन जरूरी है, लेकिन सबकुछ नहीं है, महिलाएं नौकरी करें या न करें लेकिन वे इतनी काबिल रहे कि उन्हें पुरूष पर आश्रित न होना पड़े।
विशिष्ट अतिथि डा रजनी मनीष त्रिपाठी ने कहाकि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने योग्यता का परचम लहरा चुकी है। ऐसे संगठन के माध्यम से ही महिलाओं में एक नई चेतना जागृत होती है जो एकीकरण के माध्यम से आता हैं। कोई भी शिक्षित होकर ही विशेष मुकाम को हासिल कर सकता है।
एसडीएम न्यायिक दिशा श्रीवास्तव ने हर घर की पहचान है औरत, हर घर की शान है औरत, बेटी बहन मां और पत्नी बनकर हर घर की शान है औरत, नारी के जीवन को कविता के माध्यम से बयां करते हुए उन्होंने आगे कहाकि जब तक हम अपने बेटियों को शिक्षित नहीं करेंगे तब तक महिलाओ का शक्तिकरण नही हो पाएगा। महिलाएं पढकर लिखकर प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे और महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें।
एसडीएम न्यायिक नन्दिनी शाह ने कहाकि बड़े-बड़े बदलाव के बारे में मात्र सोचने से अच्छा है कि घर से ही बदलाव का सकारात्मक प्रयास करें। किसी भी स्थिति में अपने बहन-बेटियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें तभी यह सशक्तिकरण का सपना साकार हो सकेगा।
अध्यक्षीय संबोधन में कार्यक्रम अध्यक्ष अर्चना वत्सल ने कहाकि आज पूरे विश्व में नारी शक्तियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं, हमें आत्मविश्वास के साथ संघर्ष करना होगा।
आंगतुकों के प्रति आभार जताते हुए सचिव डा पूनम तिवारी ने कहा कि समारोह के आयोजन का उद्देश्य नारी शक्तियों को एकजुट करते हुए उनके हाथों को मजबूत करना है ताकि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और अपनी क्षमता से पूरे समाज का प्रतिनिधित्व करें तभी इस समाज को बेहतर और सभ्य बनाया जा सकता है।
संस्था की संरक्षक एवम पदादिकरियों द्वारा अतिथिद्वय के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वाराणसी से आई सुचरिता गुप्ता, जौनपुर की डा ज्योति सिन्हा, भदोही से प्रतिमा शर्मा (पुष्प), बलिया की अनिता सिन्हा, अभिनवा राय, आजमगढ़ में एसडीएम (न्यायिक) सदर दिशा श्रीवास्तव, एसडीएम (न्यायिक) लालगंज नंदिनी शाह को नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया। साथ ही आजमगढ़ की सैकड़ों नारी शक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंशु अस्थाना ने किया। इसके बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे अबीर गुलाब के माध्यम से नारी शक्तियों ने एक दूसरे को बधाई देकर रंगोत्सव का लुत्भ उठाया। इस मौके पर समस्त संरक्षक, पदाधिकारीगण व समस्त नारी शक्ति मौजूद रहीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment