.

.

.

.
.

आजमगढ़: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ भाजपा व विहिप ने किया प्रदर्शन


गिरफ्तारी की मांग कर उनके पुतले को फांसी दी गई

आजमगढ़: रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भाजपा और विहिप नेताओं ने कलेक्ट्रेट के पास पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके पुतले को फांसी दी गई।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा कि स्वामी प्रसाद ने रामचरितमानस पर टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावना को आहत किया है। इस मामले में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाने के कुत्सित प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के अरुण सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बौखला गए हैं। इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा और विहिप के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले को फांसी दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment