.

.

.

.
.

आजमगढ़: बाइक के धक्के से युवक की मौत,बाइक सवार सिपाही घायल


कंधरापुर थाना क्षेत्र मद्धोपुर गांव के पास रात को हुई दुर्घटना

आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र मद्धोपुर गांव के पास बुधवार की रात सिपाही की बाइक के धक्के से युवक की मौत हो गई। जबकि सिपाही भी घायल हो गया। बिहार के बेगूसराय जिला निवासी अर्जुन साहनी (38) काम की तलाश में कंधरापुर थाना क्षेत्र के मद्धोपुर गांव निवासी विमलेश के घर आया था। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे वह पैदल जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी खत्म कर कंधरापुर थाने पर तैनात सिपाही भानुप्रताप अपनी बाइक से अपने रूम पर जा रहा था। रास्ते में सिपाही की बाइक से अर्जुन को धक्का लग गया। जिससे दोनों घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां परीक्षण कर डॉक्टर ने अर्जुन साहनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिपाही का इलाज चल रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment