.

.

.

.
.

आजमगढ़: मुबारकपुर के सपा विधायक के छोटे भाई का निधन


शोक संवेदना व्यक्त करने से वालो का लगा तांता

सठियांव ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष थे अमरेश यादव

आजमगढ़: सठियांव ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सुराई के प्रधान व मुबारकपुर सपा विधायक अखिलेश यादव के भाई अमरेश यादव उर्फ बब्बन का निधन का समाचार सुनकर सोमवार को घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था और जहां रविवार को देर रात लगभग 10 बजे उनका निधन हो गया। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उसके बाद उनका शव घर पर सुराई गाँव लाया गया। शव घर पहुँचते ही परिवार सहित क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामना किए। मृतक चार भाई भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख अरबिंद सिंह राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष कमलाकांत यादव, विशाल यादव उर्फ मोनू, वीरेंद्र यादव, हाजी अब्दुल मजीद, शमशुद्दीन, हाजी जमाल अहमद, जियाउल्लाह अंसारी, राम प्रवेश यादव, अमित राय बाउंसर, चंद्रशेखर यादव, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष अरबिंद यादव, गोपी यादव सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment