.

.

.

.
.

आजमगढ़: पंडित आशुतोष को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी


निकाय चुनाव में जारी आरक्षण सूची सवर्ण हितो पर कुठाराघातः पं राजेन्द्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष अ०भा० ब्राह्मण महासभा

आजमगढ: पंडित आशुतोष द्विवेदी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। इस बात की घोषणा जनपद पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता के दौरान की। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान नगर निकाय चुनाव की जारी आरक्षण सूची व जेएनयू के विवादित टिप्पणी को लेकर जमकर हमला बोला।
जनपद पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने रैदोपुर स्थित कार्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित आशुतोष द्विवेदी के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें प्रदेश में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी।
प्रेसवार्ता के दौरान पं राजेन्द्र त्रिपाठी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची पर कहा कि ये सवर्ण समाज के हितों पर कुठाराघात है। हम इसका विरोध करते है इससे भारी आक्रोश है। यह या तो सरकार के दबाव में आयी है या व्यक्ति विशेष के दबाव में लायी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विगत दिनो जेएनयू में दिवालों पर लिखे विवादित लेख पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि वहां जिस किसी ने ये लिखा है कि ब्राह्मण और बनिया इस देश से निकाल जाय तो ये देश किसी के बाप की बपौती नहीं है। वो अपने बाप से पूछे की इस देश को आजाद कराने में किस का हाथ है। ब्राह्मण और बनिया इस देश के आक्सिजन है और ये बात लिखने वाले कहने वाले उनका रक्त दुषित है। इस मौके पर सौरभ उपाध्याय, गुड्डू तिवारी, प्रवीण पाठक, पुनीत पाठक, रविंद्र मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, संतोष पांडे, अवनीश चतुर्वेदी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment