.

.

.

.
.

आजमगढ़: संविधान दिवस पर दिलाई गई एकता व अखंडता की शपथ



डा० आंबेडकर के नमन करने के बाद शुरू हुए आयोजन

संविधान में नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों संग सरकार की भूमिका का है स्पष्ट उल्लेख: डीएम

आजमगढ़ : संविधान दिवस पर सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी संस्थानों मेें देश की एकता व अखंडता के साथ न्यायोचित कार्य करने की शपथ दिलाई गई। डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद संविधान के मूल्यों एवं सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकलिल्पत हों।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाने के साथ बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है।
संयुक्त विकास आयुक्त ओपी आर्य ने मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर नमन किया। मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय आदि मौजूद थे।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने जिलाध्यक्ष सौदागर भारती की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने अपने विचार रखे।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से मुहम्मदपुर ब्लाक में आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनूप कुमार गुप्ता व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आरके मिश्रा ने कहा कि संविधान से शिक्षा व समानता का अधिकार मिला है। राम अवतार स्नेही आदि थे।
मेंहनगर तहसील सभागार में एसडीएम संत रंजन ने कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व बंधुता बढ़ाने का संकल्प दिलाया। तहसीलदार गरिमा रानी जायसवाल, नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह आदि रहे। श्री मंडलेश्वर महादेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय रायपुर में प्रधानाचार्य उदय भान गिरी ने शपथ दिलाई।
निजामाबाद में बाबू केदारनाथ स्मारक सेवा संस्थान के सदस्यों ने कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने संविधान में मिले अधिकारों पर चर्चा की।
सरायमीर के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक अभिमन्यु यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शारदा यादव, भवानी शंकर सिंह, रंजना प्रजापति, प्रिया राय, अखिलेश कुमार भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment