.

.

.

.
.

आजमगढ़: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया हवन


सपा नेताओं ने नवरात्रि के अन्तिम दिन पूजा पाठ कर हवन किया

आजमगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जारी है। सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। सभी ने नेता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की।
मंगलवार की दोपहर रैदोपुर स्थित दुर्गाजी मंदिर परिसर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर सपा नेताओं ने शारदीय नवरात्रि के अन्तिम दिन पूजा पाठ करते हुए यज्ञ हवन किया। निवर्तमान जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी अशोक यादव ने बताया कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक नहीं है। हम लोगों ने नेता जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामना लेकर पाठ और हवन किया। नेताजी स्वस्थ हों और वापस से हम लोगों का मार्गदर्शन करें। भगवान से यही कामना की गई है। इस दौरान अशोक यादव, पवन पांडेय, धीरज यादव, दीपक, प्रभात, प्रमोद, विपुल, अंजलि सिंह यादव, अस्मिता यादव, अश्विन यादव, अंजलि सिंह यादव आदि ने नेताजी के जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment