.

.

.

.
.

आजमगढ़: बाइक के धक्के से घायल किसान की हुई मौत


कंधरापुर के सेहदा के पास हुई दुर्घटना, बाइक सवार भी गंभीर घायल


आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास मंगलवार की शाम बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव निवासी 58 वर्षीय चंद्रदेव यादव पुत्र स्व. खेदरू यादव मंगलवार की शाम गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनो को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चंद्रदेव यादव की बुधवार की भोर में मौत हो गई। बाइक सवार घायल 20 वर्षी सनी पुत्र राहुल निवासी टंडवा कला थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। शहर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई हैं। चंद्रदेव यादव खेती किसानी करते थे, उनके एक पुत्र है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment