.

.

.

.
.

आजमगढ़: गु्ंडे माफिया जेल में होते तो लखीमपुर जैसे मामले न होते - संजय सिंह


आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा को बताया भारतीय खोखा पार्टी

पूरे यूपी में अपने सिंबल पर निकाय चुनाव लडेगी आप

आजमगढ़: बुधवार को जिले में आए आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में पूरे यूपी में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसको लेकर लगातार तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश के जिलों में लगातार दौरा किया जा रहा है। यूपी को संगठन की दृष्टि से आठ प्रांतों में बांटा गया है। निकाय चुनाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका और नगर पंचायत में मुद्दों को उठाकर काम किया जाएगा। आप नेता ने कहा कि भाजपा अब भारतीय खोखा पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने देश में आठ सरकारें विधायक खरीद कर बनाई है। आज भाजपा खोखा पार्टी बनकर रह गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर आप नेता का कहना है कि यदि गु्ंडे माफिया जेल में होते तो लखीमपुर खीरी जैसे मामले न होते। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। स्कूलों की हालत बदतर है। स्कूल जर्जर है। दावे बड़े-बड़े पर काम कुछ नहीं। यूपी में ट्रांसफर का धंधा चल रहा है। आप नेता का कहना है कि निश्चित रूप से यूपी में हमारा जनाधार कम है, पर हम मजबूती के साथ तैयारियां कर रहे हैं। संजय सिंह का कहना है कि अपराध यूपी में बड़ा मुद्दा है उसे बयानों से ढ़का नहीं जा सकता। हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में आ रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment