.

.

.

.
.

आजमगढ़: म० सुहेलदेव विश्वविद्यालय में चलेंगे 11 संकाय के पाठ्यक्रम


आधा दर्जन से अधिक विदेशी भाषाओं का भी होगा अध्यन्न

आजमगढ़: महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्विद्यालय आज़मगढ़ में 11 संकायों के पाठ्यक्रम चलेंगे। इसके साथ ही 6 विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रम भी चलाए जाएंगे। विश्वविद्यालय की अकेडमिक काउंसिल की पहली बैठक में इसे अनुमोदित कर दिया गया। गुरुवार को यह बैठक शिब्ली कालेज में हुई।
बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय में संचालित किए जाने वाले 11 संकायों के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए पत्र में संकायों के विषयों के साथ ही विदेशी भाषाओं के अन्तर्गत आधा दर्जन से अधिक भाषाओं (रूसी,चीनी, अंग्रेजी, स्पेनिश,फ्रेंच ,जापानी,साउथ कोरियन)के साथ भारतीय भाषाओं के अन्तर्गत सभी भाषाओं को भाषा संकाय में चलाए जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया। सभी संकायो के अन्तर्गत डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी डिग्री पाठ्यक्त्रम संचालित किए जाएंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि उपरोक्त संकायों के अनुरूप ही विभिन्न शैक्षणिक विभाग विश्वविद्यालय में स्थापित किए जाएंगे। इन संकायों की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश शासन से शैक्षणिक ( प्रोफेसर, एसो० प्रोफेसर एवं असि०प्रोफेसर ) एवंम् गैर शैक्षणिक पदों के सृजन कराए जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा एवं संचालन कुलसचिव वी पी कौशल ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment