.

.

.

.
.

आजमगढ़: रमाकांत यादव पर सरकारी कर्मचारी सेे छिनैती का केस दर्ज


हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट ने पांच अगस्त की तिथि निर्धारित किया


आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जेल में बंद रमाकांत पर अब वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना स्थल पर सरकारी कर्मचारी सेे लैपटाप छीनने का आरोप लगा है। जहानागंज पुलिस वीडियो साक्ष्य के आधार पर मुकदमें में रमाकांत यादव का नाम शामिल किया है। वहीं हत्या के प्रयास मामले में सेशन कोर्ट ने सोमवार को रमाकांत यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तिथि पांच अगस्त निर्धारित कर दी है। बता दें कि वर्ष 1998 के लोेकसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी और रमाकांत के बीच अंबारी चौक पर हुई गोलीबारी के मामले में रमाकांत यादव जेल में बंद हैं। वहीं फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में भी पुलिस ने रमाकांत यादव को आरोपी बनाया है। रमाकांत यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जेल से लाकर एमपी एमएलए कोर्ट में मुकदमें पेश किया गया। अदालत ने फूलपुर थाना क्षेत्र के माहुल में जहरीली शराब कांड के व एक अन्य मुकदमें में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया।
इसी क्रम में विधानसभा चुनाव 2022 के के दौरान चकवल स्थित मतगणना स्थल पर रमाकांत की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी कर्मचारी से लैपटाप की छिनैती की थी। इस मामले में 12 नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ जहानागंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में भी सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि 29 जुलाई 2022 के इस मामले में रमाकांत यादव का नाम आरोपी के तौर पर प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट से इस मुकदमे में भी रमाकांत यादव को न्यायिक हिरासत में लेने का प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत ने पुलिस के कागजातों का अवलोकन करने के बाद सोमवार को रमाकांत यादव को न्यायिक हिरासत में ले लिया। उधर 1998 के कातिलाना हमले के मुकदमे में एमपी एमएलए स्पेशल सेशन कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 5 अगस्त तिथि नियत की है। थानाध्यक्ष जहानागंज ने बताया कि लैपटाप छिनैती के मामले में वीडियो साक्ष्य के आधार पर रमाकांत यादव का नाम छिनैती के मुकदमें में जोड़ा गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment