.

.

.

.
.

आजमगढ़ : गन्ने के खेत में मिला लापता रही किशोरी का शव



गुरुवार की शाम से गायब थी किशोरी, खेत के पास मिली चप्पल और खून के निशान

आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के मांगुरगढ़ गांव में गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान सेल्हरापट्टी गांव निवासी  के रूप में की गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जतायी है। सेल्हरा पट्टी गांव निवासी व्यक्ति  की 17 वर्षीय पुत्री गुरुवार की शाम से ही गायब थी। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की शाम तीन बजे घर से गोबर लेकर खेत में फेंकने के लिए गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश करना शुरू कर दिया।
काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो वह लोग थाने पर लड़की के गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सुबह तक इंतजार कर आने के लिए कहकर लौटा दिया। लेकिन वह लोग पूरी रात उसकी तलाश करते रहे।
शुक्रवार की सुबह एक गन्ने के खेत के बाहर लोगों ने चप्पल और खून गिरा हुआ देखा। इसके बाद गन्ने के खेत में उसकी तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिली। लेकिन दूसरे गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। मुन्नी का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर खुद एसपी अनुराग आर्य भी पंहुचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड ने भी मौके पर जांच की। मृतका के परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment