.

.
.

आजमगढ़: लुटेरा गिरोह के फरार तीन सदस्य गिरफ्तार


रानी की सराय पुलिस ने चेकपोस्ट तिराहे से गिरफ्तार किया

आजमगढ: रानी की सराय पुलिस ने शनिवार को चेकपोस्ट तिराहे से लुटेरा गिरोह के फरार तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था, जबकि चार सदस्य फरार हो गए थे। 21 जुलाई को उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने चकखैरूल्लाह तिराहा से लूट की योजना बनाते समय त्रिलोकी नाथ यादव, सूरज कुमार निवासी रानी की सराय व यशवंत कुमार निवासी सैफपुर को गिरफ्तार किया गया था। लुटेरों के पास से तमंचा, कारतूस, मैजिक, चाभी का गुच्छा आदि बरामद हुआ था। उस समय अंधेरे का फायदा उठाते हुए गिरोह के चार सदस्य भाग गए थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक निशात जमा खां ने फरार सदस्य अनिल यादव निवासी खैरा, विशाल निवासी अंधौरी व रितेश यादव निवासी रूदरी को चेकपोस्ट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एक फरार बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment