.

.

.

.
.

आजमगढ़: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दर्जन मजदूर झुलसे


मार्टीनगंज के ग्राम पंचायत आम गांव में धान रोप रहे थे सभी

आजमगढ़: मार्टीनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत आम गांव में शनिवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन मजदूर झुलस गये। सभी का पीएचसी मार्टीनगंज में इलाज चल रहा। घटना के समय सभी मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बारिश होने पर सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये तभी यह हादसा हुआ।
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आम गांव में जितेंद्र कश्यप के खेत में बगल के गांव इमादपुर के दर्जनभर से अधिक मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान बरसात होने लगी। पानी से बचने के लिए सभी एक बरगद पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गए। तभी एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से सभी झुलस गये। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग इन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज में भर्ती कराए। जहां सभी का इलाज चल रहा। सीएमओ आई एन तिवारी ने मौके पर पंहुच झुलसे लोगों का हाल जाना।झुलसे मजदूरों में रेशमा, करिश्मा, कलावती, प्यारी, सरिता, चंदा, शर्मिला, शारदा, सुशील, इंद्रजीत, सुशीला, भोला, चंद्रकला झुलस गईं। डाक्टरों ने अधिकांश की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment