.

.

.

.
.

आजमगढ़: घर के बाहर सोई महिला से पड़ोसी ने किया बलात्कार


तरवां थाना क्षेत्र का मामला,पुलिस आरोपी की तलाश में

आजमगढ़: तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात दरवाजे के बाहर सोई महिला से गांव का रहने वाले एक अधेड़ ने बलात्कार किया। साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार की सुबह पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजवा दी। साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पीड़ित महिला तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह तीन बच्चों की मां है। महिला घर पर बच्चों के साथ रहती है। जबकि पति कहीं बाहर रहता है। गुरुवार की रात को महिला के तीनों बच्चे पड़ोसी की छत पर सोए थे। जबकि महिला अपने दरवाजे के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोई हुई थी। महिला घर पर अकेले है। यह बात उसका पड़ोसी वीरेंद्र कुमार जानता था। जिसका फायदा उठाते हुए देर रात को वह महिला के मच्छरदानी में घुसकर उससे बलात्कार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह महिला अपने अगल-बगल वालों को घटना की जानकारी देते हुए थाने में तहरीर दी। एसओ तरवां अनिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजवा दिया गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। उसकी तलाश की जा रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment