.

.

.

.
.

आजमगढ़: पांच साल बाद पुराने घर लौटे पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के मंच पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

आजमगढ़: मेंहनगर के पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान सोमवार को पांच साल बाद अपने पुराने घर भाजपा में लौट आए। उन्होंने शाहगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के आगमन पर चुनावी सभा मंच पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ सिकंदर कुशवाहा ने भी भाजपा का दामन थामा। कल्पनाथ पासवान वर्ष 1991 के राम लहर में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीते थे। उसके बाद भाजपा से चुनाव लड़ते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन के नाते टिकट सुभासपा प्रत्याशी को मिल गया, तो उन्होंने सपा का दामन थामा और विधायक बन गए। 2022 के चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। आज वह जनसभा के दौरान मंच पर डिप्टी सीएम की मौजूदगी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल्पनाथ पासवान के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ की जीत होगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment