.

.

.

.
.

आजमगढ़: किशोरी संग दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार


दीदारगंज पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार किया

आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र में किशोरी का अश्लील वीडियो बना कर ब्लैक मेल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह कुछ दिन पूर्व शौच के लिए खेत की ओर गई थी। एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया यही नहीं उसने इस कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया था। वीडियो से वह ब्लैक मेल करने लगा। शुक्रवार की रात पीड़िता शौच के लिए खेत जा रही थी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष दीदारगंज कौशल पाठक ने बताया पुलिस आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी। अभियुक्त अरमान पुत्र दिलशाद अहमद मंगलवार की सुबह गांव के पास से गिरफ्तार किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment