.

.
.

आजमगढ़: यूपी में 50 सालों तक नहीं आएगी सपा की सरकार- निरहुआ


सीएम और पीएम बने देश व दुनिया के रोल मॉडल - दिनेश लाल यादव

आजमगढ़ : जिले के दौरे पर आए भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाले 50 वर्षों में सपा की सरकार नहीं आने वाली है। निरहुआ का कहना है कि चुनाव प्रचार के लिए अनेक राज्यों में जाना होता है। हर राज्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री और हर देश को नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता व देश की जनता ने जिसे चुना है वह देश के सबसे अच्छे नेता हैं। ऐसे में हम सभी लोगों को भाजपा के साथ जुड़कर विकास में योगदान करना चाहिए। भोजपुरी सुपरस्टार का कहना है कि उपचुनाव कोई चुनौती नहीं है। जनता का मन और चाहत है तो इस बार भाजपा के पक्ष में ही रूझान आएगा। यह सही मौका है, हम सभी लोगों को भाजपा के साथ जुड़ना चाहिए, आपने जाति धर्म क्षेत्रवाद के बारे में सोचा इस बार आजमगढ़ के भले के लिए सोचना है और यह सबकी जिम्मेदारी है।
निरहुआ का कहना है कि जिले की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ अखिलेश यादव को सांसद चुना था। पर तीन साल में ही जिले की जनता का साथ छोड़ दिया। भोजपुरी सुपरस्टार का कहना है कि आजमगढ़ का प्रतिनिधि जब सरकार में होगा तो जिले का विकास और अधिक मजबूती के साथ होगा। जिसे आजमगढ़ ने चुना उनके पास समय नहीं था। ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो यहां की जनता के लिए काम कर पाए। आज गोरखपुर और वाराणसी पूरी तरह से सज गया। पर आजमगढ़ पिछड़ गया।
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से डिंपल यादव के सपा से चुनाव लड़ने पर चुनौती के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है। पर जिले की जनता को यह जरूर सोचना चाहिए कि भलाई किसमें है। जिले की जनता से निवेदन करते हुए निरहुआ ने कहा कि इस बार आप लोग अपना पर्सनल लाभ छोड़कर जिले के विकास के लिए एक साथ आइए, जिससे यह जिला भी विकास की मुख्य धारा में जुड़ सके।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment