.

.

.

.
.

आजमगढ़: सरायमीर में ड्रोन कैमरे ने दिखाया 25 छतों पर रखे ईंट-पत्थर


हरकत में आया प्रशासन,चेतावनी के साथ तत्काल हटाने का निर्देश दिया

दोबारा मिलने पर भवन मालिकों पर होगी कानूनी कार्यवाही

आजमगढ़ : नगर पंचायत सरायमीर के 25 मकानों की छतों पर गुुरुवार की सुबह ईंट-पत्थर की तस्वीर ड्रोन कैमरे में कैद हुई तो प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ पहुंचे एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार, ईओ रंग बहादुर सिंह एवं थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने सभी गृह स्वामियों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि दोबारा ड्रोन कैैमरे की तस्वीर में छतों पर ईंट-पत्थर नजर आए तो संबंधी गृह स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को जुमे की नमाज को दृष्टिगत सुबह करीब सात से 10 बजे तक प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सरायमीर नगर के 13 वार्डों में ड्रोन कैमरे के जरिए उड़ाकर स्थिति का जायजा ले रहे थे। इस दौरान ड्रोन कैमरे की तस्वीर में 25 घरों की छतों पर ईंट-पत्थर के टुकड़े दिखाई दिए। इसके बाद तो प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। लोकेशन के आधार पर एसडीएम निजामाबाद, ईओ, थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। उनके निर्देश पर एसडीएम पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ उन घरों तक जा धमके।
गृह स्वामियों से छतों पर ईंट-पत्थर रखने के कारणों के बारे में जानकारी ली तथा अविलंब छतों से ईंट-पत्थर हटाने के निर्देश दिए। जिसके बाद अपने-अपने छतों से लोगों ने ईंट-पत्थर हटाने का काम शुरू कर दिया। गृह स्वामियों का कहना था कि निर्माण के समय बचे ईंटों को सुरक्षित छतों पर रखा गया था। बाहर रखने पर गलियों में अतिक्रमण हो जाता था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि छतों पर ईंट-पत्थर नहीं रहना चाहिए। दोबारा ड्रोन कैमरा चलने पर जिसके घर की छतों पर ईंट-पत्थर पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment