.

.
.

आजमगढ़: आजादी के समय मिले रॉ मैटेरियल का नहीं हुआ सदुपयोग- डा. एम चुबा आओ



यूपी में अच्छा काम कर रही योगी सरकार- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,भाजपा

आजमगढ़: जिले के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एम चुबा आओ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कहना है कि यदि पूर्व की सरकारों ने आजादी के समय मिले रॉ मैटेरियल का सदुपयोग किया होता और उसे सही दिशा में लगाया होता तो सर्विस सेक्टर मजबूत होता। भाजपा नेता का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जो सपना भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है आज हम सबको मिलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. एम चुबा आओ भाजपा नेता डा. मनीष त्रिपाठी के आवास पर आए थे। विरोधी दलों द्वारा लगातार भारत की हालत श्रीलंका जैसी होने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि जो विरोधी विश्लेषण कर रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है। आज भारत में कुछ तो है जो कि दूसरे देशों के प्रधानमंत्री लगातार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। आजमगढ़ जिले में लगातार भाजपा की परायज के सवाल पर भाजपा नेता का कहना है कि आजमगढ़ में भी कमल खिलाने की योजना बनेगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। विकास के लिए हर जगह अच्छा काम किया जा रहा है। भाजपा देश व प्रदेश में लगातार विकास के काम कर रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment