.

.

.

.
.

आजमगढ़: सांसद बनने के बाद दर्शन देने नहीं आए अखिलेश यादव- मनोज तिवारी



अतरौलिया में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी प्रशांत सिंह के चुनाव प्रचार में पहुंचे स्टार प्रचारक

मलाई काटने वाले व्यक्ति हैं ओ पी राजभर,भाजपा में मलाई नही भलाई है-मनोज तिवारी

आज़मगढ़: अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद अखिलेश यादव आजमगढ़ के दर्शन करने नहीं आए। इस बार जिले की जनता उन्हें जवाब देगी। जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के चुनाव प्रचार में पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई वह जनता के बीच पहुंच रही हैं। और निश्चित रूप से भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि अतरौलिया की जनता इस बार जाग चुकी है। विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 325 सीटें जीती थी, इस बार 326 सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। सपा का अहंकार बोल रहा है। जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग समझ लें कि इस बार प्रशांत नहीं मनोज तिवारी की जीत है।
मलाई काटने वाले हैं ओम प्रकाशबराजभर
सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक दिन पूर्व अतरौलिया में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि आजमगढ़ मंडल सहित पूर्वांचल के पांच जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। इसके जवाब में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर जैसे लोग मलाई काटने वाले लोग हैं। भाजपा की सरकार में भी मंत्री रहे और मलाई नहीं काट पाए। भाजपा में मलाई नहीं जनता की भलाई है। यहीं कारण है कि प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ आशा-भरी नजरों से देख रही है।
विकास कार्यों का मिलेगा लाभ
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही इस जिले को कम सीट मिली पर इस बार जिले की आधे से अधिक सीटों पर भाजपा विजई होगी। भाजपा सांसद का कहना है कि प्रदेश के लोगों ने इस बात को मान लिया है कि योगी और मोदी के साथ चलने में ही भलाई है।
गाने गाकर भरी हुंकार
अतरौलिया में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने गाना भी गाया। मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, नीमिया के डार मैंया व इंटरनेशनल लिट्‌टी चोखा जैसे एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने गाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment