.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है- दुर्गा प्रसाद यादव


सपा ने सदर विधायक के नेतृत्व में निकाली जनाक्रोश पैदल यात्रा, उमड़ी भीड़

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा के अन्तर्गत नगर आजमगढ़ में आई0टी0आई0 मैदान के सामने शगुन मैरेज हाल से भा0ज0पा सरकार के खिलाफ सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में शहर से एक विशाल जनआक्रोश पैदल यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी भीड़ हुई तो पार्टी ने छात्रों, नौजवानों, किसानों ,व्यापारियों, मजदूरों का भरपूर समर्थन मिलने का दावा किया । यात्रा के दौरान मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। समाजवादी पद यात्रा शहर के हर्रा की चुंगी से मुकेरीगंज, तकिया, पुरानी कोतवाली, मेन चौक होते हुए बड़ादेव, सिविल लाईन चौराहा होते हुए विश्राम राम मुर्ति से पूरब रैदोपुर तिरहा एवं गांधी जी तिरहा होते हुए जिला पार्टी कार्यालय पर पंहुचीं। जहां यात्रा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान है और मुख्यमंत्री मस्त है। वे अनाप- शनाप बयानबाजी कर रहे है। चुनाव जब आ गया है तो बाजार की सबसे सस्ती नमक है,उसको दे रहे है और महंगाई, गैस सिलेण्डर, बिजली, पानी, डीजल पेट्रोल, सरसों के तेल पर इनकी नजर नहीं जा रही है। बेरोजगार नौजवार सड़कों पर आन्दोलन कर रहा हैं किसान को फसल बर्बाद हो रही हैं अतः उन्होनें कहा कि फर्क साफ है। भाजपा 2022 में साफ है और उत्तर प्रदेश की जनता पूर्ण बहुमत से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पद यात्रा समापन सदर विधान सभा अध्यक्ष स0पा0 हरिश्चन्द्र यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पद यात्रा में शामिल प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,एम0एल0सी0 राकेश कुमार यादव, पूर्व एम0एल0सी0कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, सुभासपा के धर्मेंन्द्र राजभर, प्रिति सिंह राजभर, पल्हनी प्रमुख प्रमोद यादव अजय यादव, मनोज बरनवाल, पदमाकर वर्मा, परितोष रूंगटा, बंटी रूंगटा, गोल्डी रूंगटा, राहुल सर्राफ, नगर प्रभारी वेद प्रकाश यादव, शैलेन्द्र यादव, रंजीत सिंह विवेक सिंह, निशान्त राय टीपू, कुनाल मौर्या, अरविन्द मौर्या, शम्भू चौहान, राजा राम सोनकर रागिनी सिंह, सुनीता उपाध्याय, तारिक फैसल, जोरार खान, परवेज अहमद, मेराज अहमद, दिनेश विश्वकर्मा, राकेश प्रजापति, रवि प्रकाश यादव, राजेश यादव, अविनाश यादव, कपिलदेव यादव, शिवमूरत यादव, दुर्गेश यादव, आदि लोग शामिल रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment