शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा में युवक पर गांव की ही महिला ने लगाया है छेड़खानी का आरोप
आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा की रहने वाली महिला ने अपने बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने से बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव की सहेबन देवी ने कहा कि उसके बेटे पर गांव की ही एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया और पुलिस बेटे को उठा लाई। हकीकत यह है कि बेटे की सरकारी नौकरी लगने वाली है तो कुछ लोग उसका भविष्य बर्बाद करना चाहते हैं। गांव में ऐसी कोई घटना होती तो गांव के लोगों को जानकारी होती। महिला ने गलत अरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस के पहुंचने पर गांव के लोगों को जानकारी हुई। पीड़ित महिला ने एसपी से मिल कर पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गांव के दर्जनो लोग भी उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment