.

.

.

.
.

आज़मगढ़: फूलपुर से रमाकांत को टिकट देने पर भड़के सपा कार्यकर्ता,कई का इस्तीफा


भारी संख्या में क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दे दिया

आजमगढ़ : जिले में सपा के टिकट वितरण के बाद लगातार असंतोष बढ़ रहा है। फूलपुर- पवई विधानसभा से सपा द्वारा पूर्व सांसद रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हुआ है। शनिवार को भारी संख्या में विधानसभा इकाई के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दे दिया। समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। फूलपुर-पवई सीट से श्याम बहादुर यादव पिछला चुनाव पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव से हार गए थे। अबकी बार पार्टी ने इस सीट से रमाकांत यादव को ही प्रत्याशी बना दिया है।
रमाकांत यादव को टिकट देने पर सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में रोष है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा इसका विरोध जारी है। इसी क्रम में शनिवार को काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को त्याग पत्र सौंप दिया। कहा कि कुछ निर्णय नही हुआ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इस्तीफा भेज देंगे।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दिया है लेकिन उनका त्यागपत्र मंजूर नहीं किया गया है। कुछ दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment