.

.

.

.
.

आज़मगढ़: सपा की लोकप्रियता से डरी भाजपा, तभी पड़ रहा है छापा- जूही सिंह


सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोला

संवेदनहीन योगी सरकार के चेहरे का नकाब हट रहा है- जूही सिंह

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं। यह सरकार संवेदनहीन है। उसे लोगों से कोई लेना देना नहीं है। सपा की लोकप्रियता से भाजपा डर गई है। जिसका परिणाम है कि सपा नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा पड़ रहा है। बलिया, देवरिया और मऊ में जनसंवाद कार्यक्रम कर लखनऊ लौटने के क्रम में रविवार देर रात जूही सिंह आजमगढ़ पहुंचीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सपा की लोकप्रियता से डर गई है। यही कारण है सपा के नेताओं के घर छापे पड़ रहे हैं। इससे पहले भी सपा नेताओं पर लगातार मुकदमा लिखने और जेल भेजने का काम इस सरकार ने किया है। प्रदेश की जनता आक्रोश में है। प्रदेश की योगी सरकार को अत्याचारी सरकार बताते हुए कहा कि काले झंडे दिखाने पर जेल भेजा जा रहा है और किसान आंदोलन करने वालों को कुचला जा रहा है। यह सरकार सिर्फ बात करती है। कानून व्यवस्था पर विश्वास नहीं रखती है। संवेदनहीन सरकार के चेहरे का नकाब हट रहा है। सरकार कानून-व्यवस्था की बात तो करती है पर विश्वास नहीं। जूही सिंह ने पूछा कि लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा कहां है। सीएम और उनकी सरकारी मशीनरी सतही कार्रवाई कर पीठ थपथपा रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हाल बदतर हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। प्रधानमंत्री जिस तरह से टिप्पणी कर रहे हैं, इससे पीएम को कोई सीरियसली नहीं लेता है। अपने ट्विटर हैंडल से झूठा दुष्प्रचार कर रहे हैं। इस तरह की टिप्पणी से उनका चेहरा उजागर होता है। सपा महिला सभा की अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश की जनता हमारी सरकार को बनाना चाहती है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment