.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा के लोग डकैती डलवा रहे हैं,जनता सिखाएगी सबक- राजपाल कश्यप


समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

आजमगढ़: जिले के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में भ्रमण कर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करा रही है। प्रदेश की जनता में अखिलेश यादव के प्रति बहुत उत्साह है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक हार होने जा रही है जबकि सपा की ऐतिहासिक जीत। कहा की योगी के राज में दलितों का शोषण हो रहा है। प्रदेश के कोई भी कश्यप, प्रजापति व राजभर का बेटा कलेक्टर नहीं है। ऐसे में प्रदेश की जनता भाजपा व योगी के घमंड को दूर करने का काम करेगी।
राजपाल कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। अखिलेश यादव की रथ यात्रा से भाजपा चारो खाने चित हो गई है। भाजपा ने जितने फीते काटे सभी अखिलेश यादव के काम है। भाजपा के पास गिनाने के लिए पांच काम नहीं है। पिछड़े समाज के लोगों को आरक्षण के नाम पर गुमराह करने का काम किया गया। पीडब्ल्यूडी का पैसा सड़कों में नहीं रैलियों में लग रहा है। यह लोग भगवान राम को भी छोड़ने वाले नहीं है।
सपा नेता राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा के लोग डकैती डलवा रहे हैं। यह सरकार भ्रष्टाचारियों व घोटालेबाजों की सरकार है। दिनदहाड़े डकैती डाल रहे हैं। सपा नेता ने पदाधिकारियों के यहां पड़ रहे छापे के सवाल पर कहा कि भाजपा अपने दफ्तरों पर छापे क्यों नहीं डलवा रही है। चंद उद्योगपतियों के माध्यम से यह सरकार डकैती डलवाने का काम कर रही है। रसोईं गैस , खाद्य तेल, पेट्रोल व डीजल के मूल्य बेतहाशा बढ़ा कर डकैती की जा रही है। इस बार प्रदेश की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment