बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के पास सुबह हुआ हादसा
आजमगढ़: बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के समीप गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त पिपराहा दुलियावर निवासी देवनाथ यादव (55) के रूप में की। वह रोज की तरह से घर से मजदूरी के लिए बाजार जा रहे थे। अभी वह सेठारी के समीप पहुंचे थे कि कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया गया। तब तक डायल 112 पुलिस पहुंच गई और एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही देवनाथ को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भेजवाया, जहां डाक्टरों देखते ही मृत घोषित कर दिया। उस समय तक मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। घंटों बाद किसी ने मृतक की पहचान देवनाथ के रूप में की। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। देवनाथ आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के दो पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment