.

.

.

.
.

आज़मगढ़: कांग्रेस, सपा व बसपा ने सिर्फ किसानों को छला : वीरेंद्र सिंह 'मस्त'



गैर भाजपा सरकारों ने सम्मान निधि के बारे में कभी नहीं सोचा- सांसद

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तहबरपुर में किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया

आजमगढ़: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कहाकि कांग्रेस, सपा और बसपा ने सिर्फ किसानों को छलने का काम किया है। कहाकि प्रदेश व देश के विकास का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है। इसीलिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने किसानों की सुख व समृद्धि के लिए उनके खाते में सम्मान निधि भेजा, ऐसा गैर भाजपा सरकारों ने नहीं किया।सांसद गुरुवार को राष्ट्रीय इंटर कालेज तहबरपुर में भाजपा जिला किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहाकि किसानों की समृद्धि के लिए सरकार कटिबद्ध है। खेतों में केमिकल उर्वरक के बजाए प्राकृतिक उर्वरक की नसीहत दी। उन्होंने ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय मंत्री विनोद राय, पूर्व मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष धुव सिंह व ऋषि कांत राय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह व संचालन हरिशंकर तिवारी ने किया। भाजपा निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेता डॉ पीयूष सिंह यादव ने मंच पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का अभिनन्दन किया। श्रीकांत मौर्य, ठाकुर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार गौड़, पंकज कुमार राय,अजय कुमार राय,गगन कश्यप, अरविंद जायसवाल,दीनानाथ मिश्र आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment