.

.

.

.
.

आज़मगढ़: आधी आबादी भाजपा सरकार को 2022 में उखाड़ फेंकेंगी- जूही सिंह


महिला सुरक्षा की 1090 हेल्पलाईन और डायल 100 अखिलेश यादव की देंन- अध्यक्ष सपा महिला सभा

आजमगढ़: समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने योगी सरकार को अबतक की सबसे अक्षम सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश में प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर एक भी इंर्ट नहीं रखी है। पिछली अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उन्हीं का नाम बदलकर वाहवाही लूट रही है। श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी संवेदनशील हैं और यही वजह है कि उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाईन और डायल 100 जैसी त्वरित राहत देने वाली योजनाएं शुरू की। जबकि भाजपा सरकार ने डायल 100 का नाम बदलकर 112 कर दिया। इसी तरह के काम करके जनता को गुमराह करने का काम भाजपा सरकार कर रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं, छात्राओं और नौजवानों के लिए लैपटाप, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता जैसी जनकल्याण की योजनाएं फिर शुरू की जायेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मॅहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस के दाम रोज बढ़ाये जा रहे हैं। रोजी-रोजगार के नाम पर नौजवानों को नौकरी देने की बजाय उनसे सरकार कह रही है कि पकौड़ा बेचें। श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी जनविरोधी भाजपा सरकार को 2022 में उखाड़ फेकेगी।
श्रीमती सिंह समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस-वार्ता में पत्र प्रतिनिधियों से बात कर रही थीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, हरिप्रसाद दूबे, प्रेमा यादव, गुड्डी देवी, बबिता चौहान, सना परवीन आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment