.

.

.

.
.

आज़मगढ़: दुर्वासा धाम में जनता को साधेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह


30 नवम्बर को दुर्वासा धाम गर्भगृह का लोकार्पण व महिला स्नानागार का शिलान्यास

भाजपा नेता डा. पीयूष सिंह यादव ने निजामाबाद में लिया तैयारियों का जायजा

आजमगढ़ : पूर्वांचल की सियासत में केंद्र बनकर उभरे आजमगढ़ में अब भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 30 नवम्बर को जनसभा कर जनता को साधेंगे। इससे पूर्व ताम्रपत्र आच्छादित महर्षि दुर्वासा धाम गर्भगृह का लोकार्पण एवं महिला स्नानागार का शिलान्यास करेंगे। जनसभा को यादगार बनाने को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज व डा. पीयूष यादव ने गुरुवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। जनसभा निजामाबाद तहसील अंतर्गत दुर्वासाधाम में ही सुबह दस बजे से होगी। सपा के गढ़ में उनकी जनसभा का सीधा असर विधानसभा चुनाव में निजामाबाद विधानसभा समेत जनपद की सभी सीटों पर पड़ेगा। आंकड़ों के आइने में झांके तो बीते चुनाव में मोदी और योगी की लहर के बावजूद दस में सिर्फ एक फूलपुर सीट पर ही कमल खिल पाया था। हालांकि, संतुष्टि इस बात की जरूर रही कि कई सीटों पर हार-जीत का अंतर पूर्व के चुनावों के बजाय सिमटकर काफी करीब पहुंच आया था। ऐसे में उत्साहित भाजपाई कार्यक्रम में दम भरने के लिए पूरी ऊर्जा से जुटे हैं। डा. पीयूष सिंह यादव ने बताया कि एक लाख लोगों के उपस्थित होने की संभावना के तहत तैयारी की जा रही है। ऋषिकांत राय ने बताया कि चुनाव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। अबकी दस विधानसभा में आधा से ज्यादा पर कमल खिलेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment